मुख्य पृष्ठ A A हिंदी| English -A A +A

संचालनालय, कर्मचारी राज्य बीमा सेवाएं



कर्मचारी राज्य बीमा अधिनियम, 1948 के अंतर्गत अधिसूचित क्षेत्रों में कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत बीमित व्यक्तियों और उनके परिवार के सदस्यों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु प्रदेश में कर्मचारी राज्य बीमा सेवायें संचालित है, जिसका संचालनालय इन्दौर में है तथा संचालक इसके विभागाध्यक्ष है।

कर्मचारी राज्य बीमा योजना वर्तमान में प्रदेश के 20 केन्द्रों पर संचालित है, जो पॉंच क्षेत्रीय उप संचालकों के अन्तर्गत कार्य करते है। प्रदेश के 17 जिलों में 20 केन्द्रों पर 42 कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय, 3 पैनल क्लिनिक, 5 सामान्य चिकित्सालय (उज्जैन, ग्वालियर, भोपाल देवास एवं नागदा) 1 क्षय चिकित्सालय (इन्दौर) तथा 1 एनेक्सी वार्ड (मन्दसौर) स्थापित है। एक 6 बिस्तरीय परिवार कल्याण कार्यक्रम यूनिट, इन्दौर में स्थापित है, जिसके अन्तर्गत टी.टी. व व्ही.टी. शल्य क्रियाऐं सुविधाऐं उपलब्ध है।